Confirm: दीपिका और रणवीर सिंह की शादी पक्की, इस दिन लेंगे सात फेरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2018

एक-एक करके बॉलीवुड की कई सुपरहिट जोड़ियां शादी के बंधन में बंधती जा रही हैं। पहले अनुष्का-विराट और अब सोनम कपूर और आनंद आहूजा। फ़िलहाल अब भी बॉलीवुड का एक ऐसा फ़ेमस कपल बचा हुआ है, जिसकी शादी का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। अरे इतना क्या सोच रहे हैं वो जोड़ा कोई और नहीं, बल्कि हमारे प्यारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख भी कन्फर्म हो गई है। दोनों की शादी की चर्चा ने उस वक्त ज़ोर पकड़ा जब इस साल यानी 2018 की शुरुआत में उनकी सगाई की खबरें आईं। तभी से कयास लगाए जाने लगे कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। उस वक्त दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए थे और अब उनकी शादी की तारीख भी पक्की हो गई है।

सोर्सेज ने बताया कि दीपिका और रणवीर की शादी इस साल 20 नवंबर को होगी। सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी।

रणवीर और दीपिका की यह फेवरिट लोकेशन है और इसलिए वे चाहते हैं कि इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हों। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। 

 

प्रमुख खबरें

Delicious Cold Beer | ठंडी होने पर बीयर का स्वाद बेहतर क्यों होता है? विज्ञान से समझिए

चुनाव में ‘हमनाम’ उम्मीदवारों से संबंधित याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकार

Heeramandi: The Diamond Bazaar में Aditi Rao Hydari की अदाओं के कायल हुए Siddharth, बॉयफ्रेंड की तारीफ पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

Rahul Gandhi के रायबरेली से लड़ने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार, मजे ले रहे यूजर्स