नई नवेली दुल्हन दीपिका ने पहना रणवीर के नाम का मंगलसूत्र- देखें तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Nov 20, 2018

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में शादी कर वापस अपने देश लौट आये है अब मुंबई और बैंगलोर में रिसेप्शन पार्टी की तैयारी में लग गये है। दोनो की रिसेप्शन पार्टी 21 और 28 नवंबर को होने वाली है। बता दें कि 21 को पार्टी बैंगलोर में तो 28 को मुंबई में होनी है।

दीपिका और रणवीर बैंगलोर के लिए रवाना हो रहें है और उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने फैंस से भी मिले। इसी दौरान दोनों की जोड़ी को कैमरे ने कैद कर लिया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों इन तस्वीरों में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं।

नई-नवेली दुल्हन दीपिका में लगे में रणवीर सिंह के नाम का मंगलसूत्र भी डाल रखा हैं। ऑफ वाइट कलर की एथिनिक ड्रेस में दोनों कैमरे को पोज दे रहे हैं। इटली से शादी करके मुंबई पहुंचे दीपवीर के इस शानदार लुक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया था। 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा