''लैला मैं लैला'' पर रणवीर सिंह ने किया धमाकेदार डांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2018

अभिनेता रणवीर सिंह अपने चुलबुले व्यहार के लिए जाने जाते है। आज कल रणवीर को डांस का नशा चढ़ा हुआ हैं। इन दिनों रणवीर जिस भी पार्टी में जाते हैं उसमें जान भर देते हैं।  हाल ही में सोनम कपूर के रिसेप्शन में तो मानों रणवीर ने अपने डांस से आग ही लगा दी थी। अब एक बार फिर रणवीर सिंह अपने मैजिकल डांस की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।

इस बार रणवीर अपने एक दोस्त की शादी की पार्टी में माहौल बनाते नजर आए हैं। शादी में रणवीर सिंह 'लैला मैं लैला' गाने पर बेसुध होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो रणवीर सिंह लवर नाम के ट्विटर हैंडल से अपलोड किया गया है।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा