दीपिका से पहले इस एक्ट्रेस से प्यार करते थे रणवीर सिंह, आज ब्रेकअप को हो गये 10 साल पूरे

By रेनू तिवारी | Dec 10, 2020

आज से 10 साल साल पहले बड़े पर्दे पर मनेश शर्मा द्वारा निर्देशित बैंड बाजा बारात रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने साथ काम किया था। फिल्म बैंड बाजा बारात ने आज 10 साल पूरे कर लिए और इसके साथ ही रणवीर सिंह को इंडस्ट्री में आये पूरे 10 साल हो गये क्योंकि इसी फिल्म से रणवीर सिंह ने डेब्यू किया था। अनुष्का शर्मा की ये तीसरी फिल्म थी। 

इसे भी पढ़ें: NCB ने बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट को किया गिरफ्तार, कोकीन बरामद  

अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा किया, जिसे शुरुआत में यश राज फिल्म्स (बैंड बाजा बारात के निर्माता) के आधिकारिक हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया था। पोस्ट में फिल्म से क्लिपिंग की विशेषता वाला एक वीडियो असेंबल है। अनुष्का शर्मा ने श्रुति की भूमिका निभाई जबकि फिल्म में रणवीर के ऑनस्क्रीन किरदार को बिट्टू कहा गया। 

इसे भी पढ़ें: क्या अक्षय कुमार ने बंद कर दिया फ्रेशर एक्ट्रेस के साथ काम करना? दीपिका पादुकोण है इसका कारण 

कहते हैं कि फिल्म के दौरान रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के बीच प्यार भी पनप रहा था। उस दौरान कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह फिल्म के सेट पर एक दूसरे के नजदीक आये थे। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। रणवीर सिंह हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को बहुत ज्यादा हाइड करके नहीं रखते इस लिए उन्हें अनुष्का के साथ कई बार देखा गया था। कुछ निजी कारणों के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया। 

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बैंड बाजा बारात में दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इसके बाद अभिनेताओं ने दो अन्य फिल्मों - लेडीज वर्सेस रिकी बहल और दिल धड़कने दो में साथ काम किया। लेडीज़ Vs रिकी बहल 2011 में रिलीज़ हुई और परिणीति चोपड़ा की बॉलीवुड में शुरुआत हुई। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए