नयी फिल्म में रणवीर सिंह को मिला अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार, क्या न्याय कर पाएंगे अभिनेता?

By रेनू तिवारी | Apr 15, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म “अन्नियन” के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे जिसका निर्देशन ख्यातिलब्ध फिल्मकार शंकर द्वारा किया जाएगा। शंकर, 2005 में आई मूल तमिल फिल्म के भी निर्देशक हैं। मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर फिल्म “अन्नियन” में दक्षिण के अभिनेता विक्रम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म एक ऐसे किरदार पर आधारित थी जो कई पहचान वाली मनोवैज्ञानिक बीमारी (मल्टीपल पर्सनैलिटी डिस्ऑर्डर) से ग्रसित था। हिंदी रूपांतरण का निर्माण पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गड़ा द्वारा किया जाएगा। सिंह (35) ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए वरदान के समान है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत मामले में NCB को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्कर की हुई पहचान 

पहली बार रणवीर एक ऐसी फिल्म में दोहरी भूमिका निभाएंगे, जो ब्राह्मण परिवार के एक युवा कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो PTSD (पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से पीड़ित है और खुद के भीतर दो व्यक्तित्वों के साथ जूझता है - रेमो और अन्नियन। यह एक सामान्य दोहरी भूमिका नहीं है, व्यक्तित्व में बदलाव निश्चित रूप से अभिनेता के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। 

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद