By रेनू तिवारी | Jan 11, 2020
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 83 का एक नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में ताहिर राज भसीन सुनील गावस्कर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म से ये ताहिर राज भसीन का पहला पोस्टर आउट हुआ हैं। इससे पहले रणवीर सिंह ने अपने कपिल देव वाले लुक के कई पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फिल्म 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं, यह फिल्म कपिल देव के नेतृत्व में 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की शानदार जीत का पर आधारित हैं। फिल्म कपिल देव की बायोपिक है जिसमें उनकी जिंदगी के किस्सों को दिखाया जाएगा। रणवीर फिल्म में कपिल देव और दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रहे हैं।
कपिल देव की बयोपिक 83 की टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमारे फेवरेट सनी, लिटिल मास्टर ने अपने शानदार बल्ले का प्रदर्शन किया और भारत को विश्व कप की पहली ट्रॉफी जीतने का रास्ता बनाया।
कपिल देव की बयोपिक 83 में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एमी विर्क,, दिनकर शर्मा, धारिया करवा, निशांत दाहिया, जतिन शर्मा, साहिल खट्टर, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं।