माता-पिता थे अस्पताल, चचेरे भाई ने बहन के साथ किया बलात्कार; आरोप पत्र दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

कोटा। राजस्थान के कोटा की पुलिस ने रिकॉर्ड छह दिनों में बलात्कार के एक मामले में आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें 16 वर्षीय लड़के पर उसकी सात वर्षीय बहन के साथबलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। कोटा ग्रामीण पुलिस ने कैथून थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शिकायत पर दर्ज बलात्कार मामले की जांच पूरी करने के बाद बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष 70 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया। कैथून थाने के एसएचओ महेंद्र मारू ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ दो सितंबर को थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की रात को उसके नाबालिग चचेरे भाई ने उसके साथ बलात्कार किया, जब उसके माता-पिता अस्पताल में थे। उन्होंने कहा कि लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा के बेटे को उसकी बड़ी बहन और खुद की सुरक्षा के लिए उसके कमरे में सोने के लिए कहा गया था।

प्रमुख खबरें

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित