बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता पर लगा बड़ा आरोप, बंदूक की नोंक पर रेप करने का मामला दर्ज

By रेनू तिवारी | May 21, 2020

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल को तो आप जानते ही होंगे। बिग बॉस 13 में उन्होंने दर्शकों के साथ-साथ सलमान खान का भी दिल जीत लिया था। शहनाज गिल घर में भले ही अकेले आयी थी लेकिन उनके साथ ही उनके पिता और भाई भी कलर्स चैनल पर काफी पॉपुलर हो गये थे। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख बिग बॉस के घर के बाहर से लगातार मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। वहीं फैमली वीक पर वह शहनाज का कॉन्फीडेंस बढ़ाने घर के अंदर भी गये थे। शहनाज गिल की पूरी फैमली काफी हंसमुख थी। इस लिए लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: सिर पर सजा कर मिस वर्ल्ड का ताज, जब जमीन पर बैठ कर मां के साथ खाया ऐश्वर्या राय खाना

अब खबरें आ रही हैं कि शहनाग गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर रेप करने का आरोप लगा हैं। खबरों के अनुसार पंजाब पुलिस ने संतोख सिंह सुख के खिलाफ बंदूख की नोंक पर रेप करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पिस्तौल की नोंक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये बात कितनी सच है और कितनी झूठ यह बात तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगी।

इसे भी पढ़ें: 'भल्लालदेव' राणा दग्गुबाती की सगाई की तस्वीरें आयी सामने, 2020 की सर्दियों में होगी शादी

आपको बता दें कि इस समय लॉकडाउन के कारण शहनाज गिल और उनके भाई शहबाज मुंबई में ही फंसे हुए हैं। वह अपने घर पंजाब नहीं लौट पाई। इससे पहले शहनाज गिल नये शो मुझसे शादी करोगी की शूटिंग में बिजी थी। शो पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि लॉकडाउन लग गया और वह मुंबई में ही फंस गयी। इससे पहले खबरे आयी थी कि शहनाज गिल की दादी की तबियत काफी खराब हो गई है। बिगड़ती तबियत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लॉकडाउन के कारण शहनाज अपनी दादी को भी देखने नहीं आ सकीं थी। 


प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान