भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ एक युवती ने रांची के अरगोड़ा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरगोड़ा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में युवती ने दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि युवती के अनुसार बलात्कार का मामला लगभग एक वर्ष पूर्व का है। खूंटी की रहने वाली इस युवती ने बताया कि वह सुनील तिवारी के घर परघरेलू कामकाज करती थी और मार्च 2020 की रात यह घटना हुई।

इसे भी पढ़ें: अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं भाजपा के राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, लोगों की समस्याओं का कर रहे निदान

पुलिस ने बताया है कि तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को ही मामला दर्ज कर लिया गया था।इस मामले में भाजपा के नेताओं विशेषकर बाबूलाल मरांडी की कोई प्रतिक्रिया अबतक नहीं मिल सकी है।

प्रमुख खबरें

Assam में Bhupesh Baghel का आरोप, नगांव Lok Sabha By-election BJP ने थोपा

Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार