By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2017
नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-37 के पास से कार सवार दो व्यक्तियों ने एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पीड़िता सेक्टर-36 में रहती है और एक बीपीओ में काम करती है।
अभिनंदन ने बताया कि युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जमकर पीटा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। युवती ने दिल्ली पुलिस को घटना की सूचना दी। दिल्ली पुलिस उसे लेकर नोएडा आई। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-39 में दर्ज करायी है। इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे है।