युवती को जान से मारने की धमकी देकर जंगल में दुष्कर्म

By मनीष सोनी | May 15, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती  के साथ ग्राम भण्डावद के जंगल में जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर  सहयोगी सहित दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: भिण्ड जिले में हेड कांस्टेबल के बेटे ने मारी खुद को गोली, मौके पर ही मौत

पुलिस के अनुसार ग्राम भण्डावद निवासी 21 वर्षीय युवती ने बताया कि 12 मई को ग्राम महराजपुरा थाना जीरापुर निवासी कैलाश (25) पुत्र कंवरलाल दांगी और भगवानसिंह (22) पुत्र मोतीलाल दांगी निवासी बटावदी थाना जीरापुर जबरन बाइक से भण्डावद के जंगल में ले गए, जहां जान से मारने की धमकी देते हुए कैलाश ने खोटा काम किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 376, 376(डी), 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।

प्रमुख खबरें

US Stock Market में भारी गिरावट से Nvidia के Jensen Huang को 15.1 अरब डॉलर का नुकसान

देहरादून में RPF का फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Syed Mushtaq Ali Trophy में Bihar की कमान संभालेंगे Vaibhav Suryavanshi

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी