नाबालिग लड़की से दुष्कर्म : आप ने कानून व्यवस्था के मूद्दे को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2024

आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुएसोमवार को मंडावली पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों को फांसी देने की मांग की और पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा।

कुमार ने कानून-व्यवस्था की स्थिति के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहा है और ऐसी घटनाएं नियमित रूप से देखी और सुनी जा रही हैं।’’ कुमार ने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो ‘आप’ के कार्यकर्ता उपराज्यपाल कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास का घेराव करेंगे।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Superfood Basil Seeds से पाचन सुधरता है और Heart Health को मिलता है फायदा

Uttarakhand गठन रोकने के लिए Congress और SP ने किए थे अत्याचार, अमित शाह ने साधा निशाना

महंगाई पर Jairam Ramesh का BJP पर वार, चुनावों में जनता से सबक सिखाने की अपील

Diwali Outfit को मिलेगा खूबसूरत टच, ट्राई करें Lakshmi Motif और डोली वाले Gold Jhumka