मुंबई के साकीनाका में रेप की शिकार हुई पीड़िता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

By निधि अविनाश | Sep 11, 2021

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई के साकीनाका इलाके में गैंगरेप के बाद 25 साल की महिला की मौत हो गई है। बता दें कि महिला के साथ टेंपो के अंदर पहले रेप किया गया फिर महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला किया था। इस घिनौने अपराध के बाद शुक्रवार को पीड़िता की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी लेकिन आज यानि कि शनिवार को महिला का मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे मुंबई इलाके में आक्रोश फैल गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया फिर उसे पीटा और उसेक बाद आरोपियों नेउसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से वार किया। दरिदंगी की सारी हदे पार करने के बाद आरोपियों ने लड़की को मरा समझ सड़क पर फेंक दिया। जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस ने आरोपी मोहन चव्हाण (45) को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत