UAE-कनाडा और PM मोदी की ताबड़तोड़ मीटिंग, जानें क्या हुई बात?

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2026

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवीएन में G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे तो उनकी मुलाकात अपने कई समकक्ष नेताओं के साथ भी हुई। इसी कड़ी में उनकी मुलाकात संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ैद अलहन से हुई। दोनों नेताओं के बीच साल 2026 में यह तीसरी मुलाकात है जो भारत यूएई की मजबूत संबंध को साफ तौर पर दर्शा रही है। दोनों पक्षों ने लगातार आपस में बातचीत की और पश्चिमी एशिया क्षेत्र में स्थाई शांति सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए बातचीत कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के महत्व पर जोर दिया है। दोनों पक्ष लगातार एक दूसरे के साथ संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं। इस दौरान भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को इस साल के अंत में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Iran पर Attack से Trump को किसने रोका? UAE, कतर और Pakistan की एक फोन कॉल ने बदला खेल

भारत और कनाडा के नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की जिसमें एलएनजी, एलपीजी और मेटालर्जिकल कोयले से संबंधित व्यवसायिक व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत हुई। इसके अलावा दोनों पक्षों ने सीईपीए यानी कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के बातचीत में हुई प्रगति पर भी खुशी व्यक्त की है। दोनों पक्ष अब एक दूसरे के साथ लगातार आगे बढ़ने पर राजी हुए हैं और दोनों पक्ष रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने के लिए लगातार एक दूसरे के साथ मजबूती से काम करने पर राजी हुए हैं। बीते कुछ वर्षों की बात करें तो भारत और कनाडा के संबंधों में अच्छी खासी दूरी आ गई थी। लेकिन कनाडा की सत्ता में परिवर्तन के बाद भारत कनाडा के संबंध वापस से ट्रैक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी