नक्शे से मिटा देंगे, Donald Trump की धमकी के बाद US-Iran में ताबड़तोड़ Missile Attack

By एकता | Jun 28, 2026

शांति समझौते के कुछ ही समय बाद अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त शब्दों में खुली धमकी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ईरान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो उसे दुनिया के नक्शे से ही मिटा दिया जाएगा। यह धमकी तब आई है जब दोनों देशों ने एक-दूसरे के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं, जिससे इस पूरे इलाके में फिर से भयानक युद्ध छिड़ने का डर पैदा हो गया है।

ट्रंप का सोशल मीडिया पर वॉर्निंग शॉट

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर से बड़े हमले किए हैं। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर ईरान अब भी सबक नहीं सीखता है, तो हमें मजबूरन मिलिट्री पावर का पूरा इस्तेमाल करना पड़ेगा। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अगर ऐसा हुआ, तो ईरान का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने सीजफायर का सम्मान नहीं किया, इसलिए अमेरिकी विमानों ने उनके मिसाइल-ड्रोन डिपो और तटीय रडार साइटों को तबाह कर दिया।

इसे भी पढ़ें: China के 109 मंजिला 'बुर्ज खलीफा' से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

ईरान का पलटवार

दूसरी तरफ, ईरान ने भी अमेरिका पर वादाखिलाफी का बड़ा आरोप लगाया है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी एयरफोर्स ने उनके दक्षिणी तट पर मौजूद सर्विलांस ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान के मुताबिक, ये हमले उस अंतरिम समझौते का सरेआम उल्लंघन हैं, जो दोनों देशों के बीच पिछले चार महीने से चल रही जंग को रोकने के लिए किया गया था। ईरान ने तंज कसते हुए कहा कि पीठ पीछे वार करना और अपने वादों को तोड़ना अमेरिका की पुरानी आदत है।

क्यों भड़का अमेरिका? सेंटकॉम ने बताई वजह

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस पूरे एक्शन पर अपनी सफाई दी है। सेंटकॉम का कहना है कि उन्होंने तेहरान को शांति समझौते को मानने का पूरा मौका दिया था, लेकिन ईरान ने इसे हल्के में लिया। ईरानी सेना ने एक कमर्शियल जहाज 'एम/टी किकू' पर ड्रोन से हमला कर दिया। इस हरकत के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदर करीब 10 ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की और उनके मिसाइल सेंटर्स को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।

कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने किए अटैक

इस पूरे विवाद में ईरान भी पीछे नहीं हटा। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स  ने दावा किया कि उन्होंने रविवार सुबह कुवैत में मौजूद 'अली अल-सलेम एयरबेस' और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय सहित कुल 8 ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने इस ज्वाइंट ऑपरेशन में कई बैलिस्टिक मिसाइलें और सुसाइड ड्रोन दागे। आईआरजीसी ने साफ चेतावनी दी है कि अमेरिका की इन हरकतों की वजह से अब शांति समझौते की आगे की बातचीत पूरी तरह ठप हो सकती है।

प्रमुख खबरें

भारत-नेपाल की घटती दूरियाँ और बढ़ता व्यापार

आखिर बिहार के चिराग पासवान यूपी की राजनीति में दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं? उनकी सियासी रणनीति समझिए

देशभर में Household Income Survey मार्च तक पूरा होगा, Saurabh Garg ने दी जानकारी

Srinagar पहुंचे Kiren Rijiju बोले, Waqf संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से गरीबों को होगा बड़ा फायदा