Assam के बोंगाईगांव में 204 साल बाद मिला दुर्लभ Ardisia Colorata पौधा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

असम के बोंगाईगांव जिले में 204 साल से अधिक समय बाद दुर्लभ फूलदार झाड़ी ‘आर्डिसिया कोलोराटा’ को फिर से खोजा गया है। राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं मानस बरुआ और नीलाक्षी देवी ने 2020 से 2025 के बीच असम में किए गए वनस्पति सर्वेक्षणों के दौरान अभयपुरी क्षेत्र में इस प्रजाति को फिर से खोजा।

इसके बाद भारतीय वनस्पति साहित्य में इसका उल्लेख लगभग गायब हो गया था। बरुआ ने कहा, ‘‘शोधकर्ताओं ने अभयपुरी के इस क्षेत्र में इस पौधे के केवल 12 नमूनों का पता लगाया। इससे इसकी दोबारा खोज का वैज्ञानिक महत्व और इसके प्राकृतिक आवास की रक्षा की आवश्यकता, दोनों उजागर होती हैं।’’ उन्होंने बताया कि यह सदाबहार झाड़ी छायादार और नम वन क्षेत्रों में उगती है तथा इसमें गुलाबी, लालिमा लिए हुए या बैंगनी रंग के फूल आते हैं।

बरुआ ने कहा, ‘‘आर्डिसिया कोलोराटा की दोबारा खोज असम के शोध समुदाय के लिए गर्व का क्षण है और यह याद दिलाती है कि हर जंगल में ऐसी कहानियां छिपी हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजकर रखना जरूरी है।’’

प्रमुख खबरें

H-1B Visa धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर JD Vance ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

Kolkata भगदड़ में मौत के गलत आंकड़े फैलाने पर एनुल हक गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

Canada के Alberta में 76% वोटरों ने नकारा अलगाव का प्रस्ताव

SCO Summit में बोले Rajnath Singh: Terrorism पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंड