विवादित आदेश जारी करने वाले आरएएस अधिकारी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

जयपुर|  राजस्थान सरकार ने सोमवार को परिवहन विभाग के एक आदेश को लेकर विवाद होने पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के उक्तअधिकारी को निलंबित कर दिया। दरअसल सोमवार को परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन) आकाश तोमर की ओर से जारी एक आदेश में वाहनों की नंबर प्लेट पर प्रधान, सरपंच और गुर्जर आदि लिखा होने पर कार्यवाही करने करने का आदेश जारी किया गया था जिसे लेकर विवाद हो गया व गुर्जर नेताओं के विरोध जताने पर सरकार को संशोधित आदेश जारी करने पडे़।

उन्होंने आदेश में आगे लिखा ‘‘अत: इस प्रकार के वाहनों की जांच करें एवं नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर के अतिरिक्त कुछ लिखा हो तो नियमान्तर्गत सख्त कार्रवाई कर,कार्रवाई की तथ्यात्मक रिपोर्ट सात दिवस में मुख्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करे।

आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुर्जर नेता विजय सिंह बैंसला ने कहा कि आदेश में गुर्जर जाति को निशाना बनाया गया है और एक अधिकारी के लिये इस तरह के आदेश निकालना अनुचित है। आदेश की निंदा करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या केवल गुर्जर लोग ही नंबर प्लेटस पर नाम लिखते है अन्य जातियों के लोग नहीं लिखते।

बैंसला की प्रतिक्रिया के कुछ देर बाद अधिकारी ने संशोधित आदेश निकला जिसमें प्रधान, सरपंच, गुर्जर आदि शब्दों को निकाल दिया गया और कहा गया कि प्रदेश में अनेक वाहनों की नंबर प्लेट पर रजिस्टेशन नंबर के अतिरिक्त कोई पद अथवा जाति सूचक शब्द लिखा हो तो कार्रवाई की जाये। बाद में कार्मिक विभाग ने आएएस अधिकारी आकाश तोमर को निंलबित करने संबंधी आदेश जारी कर दिये। हालांकि निलंबन आदेश में कारण नहीं बताया गया।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद