नागिन 4 का हिस्सा नहीं रहेंगी रश्मि देसाई ! शो से बाहर करने का मेकर्स ने दिया ये कारण

By रेनू तिवारी | May 25, 2020

एक्ट्रेस रश्मि देसाई टीवी जगत का जाना-माना नाम है। रश्मि देसाई टीवी की सबसे मंहगी एक्ट्रेस में एक हैं। रश्मि के होने से कई बार शो की टीआपी बढ़ जाती है क्योंकि उनकी फैंन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं। हाल ही में रश्मि देसाई टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस का हिस्सा बनीं थी। रश्मि शो को जीत नहीं सकीं लेकिन उन्होंने टॉप फाइव में अपनी जगह बनाई। शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती और दुश्मनी के दोनों पार्ट दिखाए गये। शो में दोनों की जोड़ी प्यार और दुश्मनी के दोनों एंगल से हिट हुई। इसके अलावा एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि शो में सबसे मंहगी एक्ट्रेस रश्मि देसाई हैं। रश्मि को शो के मेकर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला से ज्यादा फीस दी थी।

बिग बॉस 13 के बाद रश्मि देसाई कलर्स टीवी की सुपरहिट सीरीज नागिन के चौथे सीजन का हिस्सा बनीं। शो को और पॉलुलर करने के लिए एकता कपूर ने शो में रश्मि देसाई की शलाखा के रूप में एंट्री करवाई। शो में रश्मि का किरदार शुरूआत में नेगेटिव दिखाया गया। नागिन 4 में रश्मि ने जैस्मिन भसीन को रिप्लेस किया था। नैनतारा के कैरेक्टर को बदलकर मेकर्स ने शलाखा को शो में शामिल किया था। दुर्भाग्य से रश्मि देसाई  नागिन 4 के कुछ ही ऐपिसोड की शूटिंग कर सकी उसके बाद देश में लॉकडाउन कर दिया गया। लॉकडाउन के कारण टीवी से लेकर बॉलीवुड और वीडियो के हर कन्टेंट के लिए शूटिंग को बंद कर दिया गया। इससे डेली आने वाले शो को काफी नुकसान भी हो रहा हैं। हालांकि यह सही भी सच बात है कि रश्मि के आने से शो की टीआरपी में बढ़ोतरी हुई थी।

नागिन 4 का हिस्सा नहीं रहेंगी रश्मि देसाई 

ताजा रिपोर्ट की मानें तो एक पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि रश्मि देसाई अब नागिन 4 का हिस्सा नहीं होंगी। शलाखा के कैरेक्टर का जल्द ही एंड कर दिया जाएगा। इसके पीछे कारण हैं शो का बजट। नागिन 4 के मेकर्स ने मिलकर ये फैसला किया हैं कि रश्मि देसाई को शो में एफोर्ड नहीं किया जा सकता। रश्मि की फीक काफी ज्यादा है और शो को लॉकडाउन के दौरान काफी लॉस हुआ हैं। जिसकी वजह से रश्मि को शो में आगे नहीं ले जाया जा सकता हैं।

आपकों बता दें कि रश्मि देसाई का हाल ही में अरहान खान से ब्रेकअप हुआ हैं। बिग बॉस 13 में अरहान ने रश्मि देसाई को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन अरहान ने रश्मि देसाई को अपने पास्ट के बारे में नहीं बताया था कि उनकी शादी हो चुकी है और उनको एक बेटी भी हैं। शो मे सलमान खान ने इस बात का खुलासा हुआ था।  

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा