रश्मिका मंदाना की संस्कृति और संस्कार छू लेंगे आपका दिल, वायरल वीडियो की फैंस जमकर कर रहे हैं तारीफ

By रेनू तिवारी | Sep 17, 2022

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नेशनल क्रेश तो हैं ही साथ ही उन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया हैं। रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म गुड बाय से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म गुड बाय 7 अक्टूबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की कास्ट इस समय गुड बाय के प्रमोशन में लगी है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कि लिए दिल्ली पहुंची। इस दौरान जिस तरह का उनका व्यवहार रहा उसने लोगों का दिल जीत लिया। 

 

इसे भी पढ़ें: Ali Fazal के साथ शादी करने को बेताब हैं Richa Chadha, लेटेस्ट पोस्ट है इसका सबूत


फिल्म के प्रमोशन के लिए जब रश्मिका मंदाना स्टेज पर चढ़ी तो उन्होंने स्टेज का सम्मान करते हुए स्टेज को नमन किया। रश्मिका ने इसके साथ ही सभी मीडिया कर्मी और प्रमोशन के दौरान जो लोग भी मौजूथ थे उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। रश्मिका की ये सादगी लोगों को खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर स्टेज को नमन करते हुए रश्मिका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो पर यूजर्स अपना प्यार रश्मिका के लिए कमेंट बॉक्स में भेज रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने कहा, क्या महान संस्कृति और संस्कार है... वह आगे बढ़ने से पहले मंच को नमन कर रही थीं। दूसरे यूजर ने लिखा था, यह उनका शिष्टाचार। एक यूजर ने कमेंट भी किया, "वाह वो बहुत खूबसूरत है।

 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | आर्यन खान के प्यार में पागल हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस, उर्वशी को आयी ऋषभ पंत की याद


इवेंट के लिए रश्मिका ने ब्लैक एंड व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था, ब्लू डेनिम जैकेट के नीचे, पिंक पैंट के साथ पेयर किया था। रश्मिका अपनी आने वाली फिल्म गुड बाय के प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थीं। शुक्रवार को गुडबाय का दूसरा ट्रैक द हिक सॉन्ग रिलीज किया गया।

 

प्रमुख खबरें

UP: आपसी विवाद में सगे भाई की हत्या, मामले की जांच शुरू

Ganga Saptami 2024: ग्रहदोष से छुटकारा पाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन क्या करें और क्या न करें?

Narendra Modi In Odisha | ओडिशा में पीएम मोदी की चुनावी सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार का भरोसा, बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया

CICSE 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी