डीपफेक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, Rashmika Mandanna ने दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2024

हैदराबाद। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने उनका डीपफेक वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस का आभार जताया है। पुलिस ने अभिनेत्री के डीपफेक वीडियो के सिलसिले में आंध्र प्रदेश से एक बी-टेक स्नातक को गिरफ्तार किया था। मंदाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था। आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले 23 वर्षीय ईमानी नवीन के रूप में हुई, जिसने ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जारा पटेल के वीडियो पर कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग कर मंदाना का चेहरा लगाया था।


इसे भी पढ़ें: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए बनाया गया था Rashmika Mandanna का डीपफेक वीडियो, Delhi Police ने 23 साल के लड़के को किया गिरफ्तार

मंदाना ने अपने पोस्ट में कहा, लड़कियों और लड़कों अगर आपकी सहमति के बिना कहीं भी आपकी तस्वीर का उपयोग होता है या फिर उससे छेड़छाड़ की जाती है तो यह बिल्कुल गलत है। उम्मीद करती हूं कि यह याद दिलाएगा कि आप ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जो आपका समर्थन करेंगे हैं और कार्रवाई करेंगे। एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनाया था।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट