बहुत मज़ा आया...सलवान मोमिका की हत्या के विरोध में मुस्लिम देश के दूतावास के बाहर अब किसने खुलेआम जला दी कुरान?

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2025

डेनमार्क की दक्षिणपंथी पार्टी स्ट्राम कुर्स के नेता रासमस पालुदान ने इराकी मिलिशिया नेता सलवान मोमिका की हत्या के विरोध में कुरान की प्रति जलाई। उन्होंने तुर्की के दूतावास के बाहर कुरान जलाया। तुर्की के दूतावास के बाहर कुरान जलाया और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया।  इससे पहले भी पालुदान कुरान की प्रतियां जलाने और मुस्लिमों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के लिए दोषी पाए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: विवादों में आया DeepSeek, उइगर मुस्लिमों के सवाल पर हुई बोलती बंद

कुरान जलाने को लेकर सुर्खियों में आए इराकी नागरिक सलवान मोमिका की स्टॉकहोम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  बताया जाता है कि हत्या के समय वो टिकटॉक पर लाइव थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलवान मोमिका की हत्या किसने की, इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चला है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। स्टॉकहोम जिला न्यायालय ने कहा कि एक मुकदमे में मोमिका प्रतिवादी थे। गुरुवार को इस मामले पर फैसला सुनाया जाना था। लेकिन प्रतिवादी की मृत्यु हो जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव