Rat Killing Viral Video: Noida में युवक ने शख्स ने बाइक से कुचलकर मारा था चूहा, हुआ गिरफ्तार, अब सामने आई गिरफ्तारी की वजह

By रितिका कमठान | Jul 25, 2023

एनसीआर के नोएडा में चूहे की बेरहमी से हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बाइक चूहे पर चढ़ाकर उसकी हत्या करने का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने आरोपी युवक जैनूल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के पीछे अहम कारण भी बताया है।

नोएडा पुलिस के मुताबिक व्यक्ति बिरयानी की दुकान पर किसी से लड़ाई कर आया था। जानकारी के मुताबिक युवक ग्राहक से पैसों के लेनदेन को लेकर लड़ाई कर आया था। युवक द्वारा लड़ाई होने के बाद बवाल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 151 के तहत आरोपी जैनूल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ये भी बताया है कि इस गिरफ्तारी का चूहे की हत्या से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि ये गिरफ्तारी चूहे के मामले में नहीं बल्कि लड़ाई झगड़े को लेकर की गई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नोएडा के ममूरा इलाके में बिरयानी की दुकान लगाता है। इस युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वो बाइक से चूहे को कुचलते हुए दिखा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग लगातार इस युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बता दें कि इस वीडियो में युवक बाइक पर बैठकर बार-बार चूहे पर पहिया चढ़ाते और उतारते हुए दिख रहा था। इसे देखने के बाद पुलिस ने फेज-3 थाने में केस दर्ज किया था। हालांकि युवक की गिरफ्तारी इस मामले पर नहीं की गई है। 

प्रमुख खबरें

15 November History: नाथूराम गोडसे को आज ही के दिन दी गई थी फांसी, जानें इतिहास

SAFF Championship 2026: Bhutan को 2-1 से मात देकर Final में पहुंची भारतीय Football टीम

बिरसा मुंडा जयंती पर PM Modi करेंगे ₹3,000 करोड़ की जनजातीय परियोजनाओं की शुरुआत

जमीन नहीं सौंपेगा यूक्रेन, NATO सदस्यता के लिए Donbas छोड़ने का US प्रस्ताव नामंजूर