Ratan Tata: नम आंखों से दी जा रही रतन टाटा को अंतिम विदाई, NCPA लॉन पहुंच अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

By अंकित सिंह | Oct 10, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष टाटा, जिन्होंने एक प्रतिष्ठित समूह को भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली समूह में बदल दिया, ने बुधवार रात मुंबई में अंतिम सांस ली। शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के साथ अदतिया ठाकरे, अनिल देसाई और अरविंद सावंत ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। 

महान उद्योगपति रतन टाटा को यहां राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) में बृहस्पतिवार कोश्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए छात्रों और युवाओं के लिए, वह सिर्फ एक उद्योगपति ही नहीं थे बल्कि मानवीय मूल्यों के एक जीवंत प्रतीक और एक आदर्श व्यक्ति थे जो परोपकार और पशुओं के प्रति अपने प्रेम के लिए भी जाने जाते थे। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें केंद्र सरकार से दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिग्गज उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी गई।

इसे भी पढ़ें: Taj Hotel में जब हो रही थी गोलीबारी, अचानक पहुंच गए रतन टाटा, कहा- मेरी पूरी प्रॉपर्टी बम से...

प्रस्ताव के मुताबिक, रतन टाटा को 26/11 के आतंकी हमलों के बाद उनके दृढ़ संकल्प और कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 1,500 करोड़ रुपये के योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कोरोना वायरस से ग्रसित रोगियों के लिए टाटा समूह के सभी होटल खोल दिए थे। टाटा समूह की कंपनी द्वारा संचालित ताज महल होटल, मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाये गये स्थानों में से एक था।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम