रतनगढ़ माता मंदिर में नहीं लगेगा इस साल दीपावली की दूज पर मेला

By दिनेश शुक्ल | Nov 13, 2020

दतिया। जिल के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता-मंदिर में हर साल दीपावली की दूज के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय मेला इस साल नहीं लगेगा। जिला प्रशासन ने इस साल कोरोना के चलते इस मेले पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, रतनगढ़ माता मंदिर पर प्रतिवर्ष दीपावली की दूज पर तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें मध्यप्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु 15 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

जिला प्रशासन ने मेले में आने वाले लोगों से अपील की है कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। संक्रमण से बचने के लिए 15 से 17 नवम्बर तक रतनगढ़ पहुंचने के कार्यक्रम स्थगित कर मंदिर दर्शन अगली तिथि में करें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दतिया जिले की सीमाओं से लगे जिले एवं अन्य प्रांतों के जिला प्रशासन द्वारा रतनगढ़ मेले में जाने वाले वाहनों केा रोकने का कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि माता रानी की आराधना अपने घरों पर ही लाइव दर्शन www.ratangarhmatamandir.in लिंक के माध्यम से करें।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ