राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे रत्नाकर महाजन!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2018

मुंबई। कांग्रेस के दिग्गज नेता रत्नाकर महाजन महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्ससभा के उम्मीदवार हो सकते हैं। एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राज्य इकाई ने महाजन और दो अन्य नेताओं के नाम अपनी राष्ट्रीय समिति के समक्ष प्रस्तावित किए हैं। 

महाराष्ट्र से छह सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 23 मार्च को होगा। अभी, इन छह सीटों में से दो-दो सीटें कांग्रेस और राकांपा के पास हैं। शेष दो सीटें भाजपा और शिवसेना के पास हैं।