इंजन रिपेयर के नाम पर की थी हेराफेरी, समय पर नहीं बदले पार्ट, Air India Express पर बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2025

एयर इंडिया एक्सप्रेस एक बार फिस से विवादों में है। एयरलाइन की बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को मार्च में फटकार लगाई थी।  यह फटकार यूरोपीय संघ के विमानन सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा अनिवार्य किए गए एयरबस A320 पर इंजन के पार्ट्स को समय पर नहीं बदलने के लिए लगाई गई थी। इन हिस्सों को बदलने का निर्देश यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी ईएएसए ने दिया था। कारण है कि इन इंजनों में कुछ निर्माण संबंधी खामियां पाई गई थीं। इससे इंजन फेल होने का खतरा था और विमान को नुकसान हो सकता था। हैरानी की बात यह है कि एयरलाइन पर रिकॉर्ड्स में हेरफेर करने का भी आरोप है ताकि यह लगे कि काम समय पर हो गया था, जबकि असल में ऐसा नहीं हुआ था। 

सरकारी डेटा से पता चलता है कि 2023 में अधिकारियों ने 23 मामलों में सुरक्षा चेतावनी या जुर्माना जारी किया, जिनमें से 11 एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस से संबंधित थे। 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के बाद से, टाटा समूह ने इसे उच्च प्रतिष्ठा वाली वैश्विक वाहक बनाने का लक्ष्य रखा है। हालाँकि, एयरलाइन को विमान की स्थिति और ऑनबोर्ड सेवाओं के बारे में ग्राहकों की बार-बार आने वाली शिकायतों से जूझना पड़ रहा है, जो अब सुरक्षा संकट के गहराने से और जटिल हो गया है।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस