ताइपे ओपन क्वालीफायर में भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, केवल रौनक चौहान अगले दौर में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

ताइपे सिटी (ताइवान), 28 जुलाई भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वालीफायर में निराशाजनक रहा तथा मंगलवार को यहां केवल रौनक चौहान ही पुरुष एकल क्वालीफाइंग राउंड के दूसरे दौर में पहुंच पाए। क्वालीफायर में दूसरी वरीयता प्राप्त चौहान ने कनाडा के जोशुआ गुयेन को 21-15, 21-11 से हराया। उनका अगला मुकाबला चीनी ताइपे के कुआन लिन कुओ से होगा।

महिला एकल क्वालीफायर में भाग ले रही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी चौथी वरीयता प्राप्त आकर्षी कश्यप भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और मलेशिया की किसोना सेल्वादुरे से 15-21, 19-21 से हार गईं। अच्युतादित्य राव डोड्डावरपु और अर्जुन रेड्डी पोचाना की भारतीय जोड़ी भी पुरुष युगल क्वालीफाइंग दौर में चीनी ताइपे की जोड़ी चेन बो युआन और लू मिंग चे से 5-21, 8-21 से हार गई।

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्