संजय राउत को लीलावती हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, बोले- शिवसेना से होगा अगला मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2019

मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत को बुधवार की दोपहर मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। दो दिन पहले वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। हृदय की वाहिकाओं में आए दो ब्लॉकेज को हटाने के लिए राउत (57) की सोमवार की शाम अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: मध्यावधि चुनाव की तरफ जाने के लिए तैयार शिवसेना: सूत्र

अस्पताल से दोपहर एक बजे के आसपास रवाना होते समय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। राउत के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया की प्रगति के आकलन के लिए कुछ दिन बाद उनकी एक और जांच होगी। सीने में दर्द के बाद राउत सोमवार की शाम लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. जलील पारकर ने उनका उपचार किया। 

इसे भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती संजय राउत को अब याद आए हरिवंश राय बच्चन, बोले- अग्निपथ...

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत पिछले कुछ समय से लगातार अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए मीडिया से बात कर रहे थे। राज्य में 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से वह भाजपा-शिवसेना में हुए सत्ता के बंटवारे के कथित समझौते का हवाला देते हुए ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के संबंध में मांग दोहरा रहे थे। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 1,237 लाभार्थियों को सहायक उपकरण किए वितरित

Skoda Kylaq का पहला Anniversary: सालभर में 50,000 गाड़ियां बिकीं, SUV मार्केट में मचाया धमाल

Jan Gan Man: Dalai Lama की आवाज की ताकत 90 की उम्र में भी बरकरार, Grammy के मंच से Tibet का संदेश सुन कर China का तिलमिलाना स्वाभाविक है

Valentine सीजन में Single हैं तो उदास क्यों? अपनाएं ये Self-Care टिप्स, खुद से करें प्यार