रवि किशन की लव स्टोरी है प्रेरणादायक, सोने से पहले छूते हैं पत्नी के पैर

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता रवि किशन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके सफर की अगर बात की जाए तो भोजपुरी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर लोगों के दिलों पर राज किया है। फिर चाहे वे भोजपुरी सिनेमा हो या हिंदी बॉलीवुड सिनेमा,  उन्होंने हीरो से लेकर वीलेन तक के अच्छे रोल कर अपनी पहचान इंजस्ट्री में बनाई है। लेकिन अभिनेता रवि किशन तो किसी ओर को ही अपनी सफलता का क्रेडिट देते आए हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन है वो शख्स जिस पर अभिनेता रवि किशन फिदा हैं।

रवि किशन की हैं लकी चार्म

अभनेता रवि किशन की इंडस्ट्री में अलग पहचान है। लेकिन वे खुद जिसको अपना लकी चार्म मानते हैं वो हैं उनकी धर्म पत्नी प्रीति किशन। रवि किशन की पत्नी प्रीति अपनी जिंदगी को सादगी के साथ जीना पसंद करती हैं।

प्रीति ने बचपन में ही जीत लिया था दिल

अपनी एक्टिंग के दम पर लोहा मनवाने वाले एक्टर रवि किशन अपने तमाम फैंस के दिलों पर राज करते हैं लेकिन उनके दिल पर किस का राज है ये बताते हैं रवि किशन का उनकी पत्नी प्रति पर बचपन से ही था। प्रीति किशन की बात करें तो वह काफी सादगी के साथ जीने वालीं महिला हैं वे लाइम लाइट से दूर रहने की कोशिश करती हैं।

रवि किशन की प्रीति से पहली मुलाकात 11 वीं क्लास में हुई थी

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि रवि किशन की पहली मुलाकात प्रति किशन से 11 वीं कक्षा में हुई थी। रवि अपनी वॉल पर अक्सर उनकी फोटॉज़ शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें की एक इंटरव्यू में रवि किशन बताया था कि वो अपनी पत्नी के पैर छूते हैं और उन्हें देवी की तरह पूजते हैं। मालूम हो कि,  इनकी शादी को 25 साल बीत चुके हैं। दोनों की शादी साल 1996 में हुई थी। आज रवि किशन 4 बच्चों के पिता हैं जिनमें 3 बेटियां और 1 बेटा है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट