By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2026
सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को अगले महीने दक्षिणी कैलिफोर्निया में होने वाले बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल और युगल ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। यह 45 वर्षीय खिलाड़ी 2024 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। उस समय भी उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था लेकिन वह पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी।
इस प्रतियोगिता का आयोजन चार से 15 मार्च तक किया जाएगा। वीनस ने कहा, ‘‘मैं इंडियन वेल्स में वापसी करने को लेकर बेहद उत्साहित और कैलिफोर्निया में खेलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’’ वीनस ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था लेकिन एकल और युगल दोनों में पहले दौर में बाहर हो गई थी।
For more Sports Breaking News in Hindi please click here.