केजरीवाल के चालीसा पाठ पर बोले रवि किशन, हनुमान जी को बुड़बक नहीं बना सकते, हार रहे हैं चुनाव

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2020

दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अब अपने आखिरी चरण में है। आठ फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। ऐसे में सभी दलों के के नेता जोर-शोर से चुनाव के प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में खुद को कट्टर हनुमान भक्त बताया। इसके अलावा उन्होंने हनुमान चालीसा भी सुनाई थी। लेकिन केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बीजेपी ने उन्हें निशाने पर लिया है।

बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि केजरीवाल को अचानक शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद अब उनको याद आ गया कि मैं हिन्दू हूं। हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते। हनुमान चालीसा पढ़ें या पेड़ पर उल्टा लटक जाएं ये चुनाव वो हार रहे हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास