राफेल के बहाने राहुल और कांग्रेस पर बरसे रविशंकर प्रसाद, कहा- झूठे दावों की पोल खुल गई

By अंकित सिंह | Nov 14, 2019

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसेल के बाद राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी औपचारिक रूप से देश से मांफी मांगे और राहुल गांधी को भी देश से मांफी मांगनी चाहिए। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोला, हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभियान चलाया, भारत की विदेशों में साख को घटाने की कोशिश की। इसलिए आज राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगने की जरुरत है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आज मानहानि मामले पर माफी मांगने पर आपको छोड़ा है। कोर्ट ने तो माफ़ी मांगने पर आपको छोड़ दिया, लेकिन क्या देश की जनता से आंख मिलाने के लिए माफ़ी मांगेंगे आप?

रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले पर पूरी प्रक्रिया को जांचा जिसे सही बताया, दाम की प्रक्रिया को भी जांचा और सही बताया। सुप्रीम कोर्ट ने ऑफसेट की प्रक्रिया को भी सही ठहराया है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनक नारा 'चौकिदार चोर है' से बड़ा कोई झूठ नहीं है और आज सुप्रीम कोर्ट में यह साबित हो गया।

गांधी ने संसद में यह भी कहा कि फ्रांस के वर्तमान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने उन्हें सौदे के विवरण का खुलासा करने की अनुमति दी थी। मैक्रॉन ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था और श्री गांधी झूठ बोल रहे थे। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है