Ravneet Bittu का Diljit Dosanjh पर बड़ा आरोप: Khalistani प्रभाव में बनी Satluj?

By अंकित सिंह | Jul 13, 2026

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को सतलुज फिल्म को लेकर अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में दिखाई गई बातें गलत हैं और इसके दावे 100 प्रतिशत गुमराह करने वाले हैं। बिट्टू ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के लिए मेरे मन में अब कोई सम्मान नहीं बचा है। लगता है कि वह किसी खालिस्तानी प्रभाव में आ गए थे, तभी उन्होंने यह फिल्म करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि फ़िल्म में पुलिस और आतंकवादियों की तो बात की गई है, लेकिन बेगुनाह लोगों की मौत का ज़िक्र नहीं किया गया। बिट्टू ने पूछा कि फ़िल्म में आप सिर्फ़ पुलिस और आतंकवादियों की बात करते हैं, लेकिन उन बेगुनाह लोगों के बारे में बात क्यों नहीं करते जिनकी मौत हुई? उन्होंने मंगलवार को होने वाली अरदास से पहले श्री अकाल तख्त साहिब से भी अपील की कि वे उन सभी बेगुनाह लोगों के लिए प्रार्थना करें जिनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब से अपील करता हूं, जो कल अरदास करने जा रहा है, कि वह सभी बेगुनाह लोगों के लिए भी अरदास करे।

इसे भी पढ़ें: विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भाजपा सख्त, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भेजा कानूनी नोटिस

हालांकि, बिट्टू ने कहा कि उन्हें फिल्म में दिखाए गए तरीके से आपत्ति है, न कि खुद दोसांझ से। उन्होंने कहा कि हमें दिलजीत दोसांझ से कोई दिक्कत नहीं है। हम इस पर कोई राजनीति नहीं चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि वह जसवंत सिंह खालरा के परिवार से मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि खालरा की तकलीफ़ का इस्तेमाल किया गया है और कहा कि वह खालरा की पत्नी की ओर से एक आयोग बनाने की मांग का समर्थन करते हैं।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Ground Water Assessment 2026: एक भी ब्लॉक नहीं बचा संकटग्रस्त

Railway Projects: 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम साय ने जताया आभार

Prithviraj Chavan बोले, 2029 में Rahul Gandhi विपक्ष का PM चेहरा होंगे या नहीं यह तय करना जल्दबाजी

Revanth Reddy ने BRS नेताओं द्वारा Speaker पर कथित टिप्पणी की व्यापक जांच के दिए आदेश