कांग्रेस के प्रदर्शन पर रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार, बोले- पुरानी चालों पर वापस आ गई पार्टी, दिला रही 1984 की याद

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को खुद के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर फिर से कांग्रेस पर निशाना साध है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आखिरकार अपनी पुरानी चाल पर वापस आ गई है। उन्होंने इसको लेकर एक एक्स पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पुरानी चालों पर वापस आ गई है: - जो कोई भी गांधी परिवार को उजागर करेगा उसे 1984 के सिख दंगों की याद दिलाते हुए आगजनी और हिंसा की धमकियों का सामना करना पड़ेगा। क्या इसे ही वे अपनी 'मोहब्बत की दुकान' कहते हैं? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोग देख रहे हैं और नोट कर रहे हैं!

कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हम बीजेपी से नहीं डरते। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में खड़ा है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में अंदरूनी कलह के आरोपों पर बोले CM सैनी, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला, आतिशी के लिए कही ये बात

कांग्रेस नेता अजय माकन ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर देश का नंबर एक आतंकवादी कहने के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (एआईएमसीसी) प्रमुख अलका लांबा के साथ कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री और तीन अन्य राजनीतिक नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

प्रमुख खबरें

Mann Ki Baat में West Asia Crisis पर PM Modi का राष्ट्र को संदेश, बोले- इस संकट को मिलकर हराएंगे

किसानों की बढ़ी आय, देश हुआ आत्मनिर्भर! PM Modi ने बताया कैसे Ethanol Blending बना देश का Energy Shield

Iran के खिलाफ महायुद्ध में America अकेला नहीं, Donald Trump का दावा- सऊदी समेत सभी खाड़ी देश साथ

No Kings Protest: अमेरिका से यूरोप तक, Donald Trump का जोरदार विरोध, White House ने बताया साजिश