आरबीआई ने एकल इस्तेमाल के प्लास्टिक को पूरी तरह से किया बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2019

मुंबई। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक ने एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। दास ने यहां आरबीआई मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आंतरिक तौर पर एक परिपत्र जारी किया है कि हम एकल इस्तेमाल के प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करेंगे।’’

रिजर्व बैंक के इस संवाददाता सम्मेलन में पानी के छोटे बोतल नहीं थे। नीतिगत घोषणाओं संबंधी दस्तावेज भी कागज के फोल्डर में दिये गये। इस बारे में जब सवाल किया तब दास ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, केंद्र सरकार दो अक्टूबर को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने वाली थी। हालांकि सरकार ने ऐसी घोषणा नहीं की।

इसे भी पढ़ें: मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात के बाद पवार ने ईडी कार्यालय जाने की योजना बदली

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant