By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022
नयी दिल्ली| भारतीय रिजर्व बैंक ने सुरक्षित तरीके से डिजिटल बैंकिंग के लिए मंगलवार को साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया।
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई के दिल्ली केंद्र ने ‘गो डिजिटल गो सिक्योर’ विषय पर वित्तीय साक्षरता संदेशों के प्रसार के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक विवेक अग्रवाल ने की।
इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव अजय प्रकाश साहनी, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार गोयल और अन्य वरिष्ठ बैंक अधिकारी शामिल हुए।