कोविड-19: आरबीआई ने रेपो रेट में की 0.40 फीसदी की कटौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कोविड-19 संकट के प्रभाव को कम करने के लिए प्रमुख उधारी दर को 0.40 प्रतिशत घटा दिया। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अचानक हुई बैठक में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए रेपो दर में कटौती का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

इसे भी पढ़ें: विमान यात्रा किराये का नियमन ‘प्रतिगामी कदम’,वाणिज्यिक फैसलों में एयरलाइनों को मिले छूट: आईएटीए

इस कटौती के बाद रेपो दर घटकर चार प्रतिशत हो गई है, जबकि रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत हो गई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली एमपीसी ने पिछली बार 27 मार्च को रेपो दर (जिस दर पर केंद्रीय बैंक बैंकों को उधार देता है) में 0.75 प्रतिशत की कमी करते हुए इसे 4.14 प्रतिशत कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Karthigai Deepam विवाद पर विहिप आक्रामक, तमिलनाडु सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का आरोप

US Tariff Hike: भारत और चीन समेत 16 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी में अमेरिका

Tripura civic polls के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर जोर

Captain Smit Machhar ने टाला बड़ा विमान हादसा, दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में हुए सम्मानित