RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने की विदेशी निवेशकों के साथ बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

नयी दिल्ली।भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने हांगकांग में विदेशी निवेशकों के साथ बैठक की।पिछले साल दिसंबर में गवर्नर का पद संभालने के बाद यह दास की विदेश में निवेशकों के साथ पहली बैठक है।उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया,‘‘हांगकांग में आज विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के साथ बैठक की।’’केंद्रीय बैंक के 25वें गवर्नर का पद संभालने के बाद से दास विभिन्न अंशधारकों के साथ बैठक कर चुके हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और उद्योग मंडल शामिल हैं।

रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह कॉरपोरेट ऋण बाजार पर 20 प्रतिशत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) की सीमा समाप्त करने का प्रस्ताव किया था।अभी यह व्यवस्था है कि किसी भी एफपीआई का अपने कॉरपोरेट बांड पोर्टफोलियो का 20 प्रतिशत से अधिक निवेश किसी एक कंपनी में नहीं होना चाहिए। अप्रैल, 2018 में कॉरपोरेट बांड में एफपीआई निवेश की समीक्षा के समय यह फैसला किया गया था।एफपीआई को अपने पोर्टफोलियो को समायोजित करने के लिए अपने नए निवेश पर इस जरूरत से मार्च, 2019 तक छूट दी गई थी। 

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए