RBI ने इलाहाबाद बैंक से लेकर आईसीआईसीआई और यस बैंक पर लगाया जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने कई तरह के नियमों के पालन में कोताही को लेकर इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक पर जुर्माना लगाया है। इसमें इलाहाबाद बैंक पर करीब दो करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई एवं यस बैंक पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इलाहाबाद बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि उस पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना नॉस्ट्रो खातों से जुड़े दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने के चलते लगाया गया है। नॉस्ट्रो खाता, ऐसा खाता होता है जो बैंक किसी दूसरे बैंक में विदेशी मुद्रा में रखता है।

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना वैश्विक संदेश सॉफ्टवेयर ‘स्विफ्ट’ से जुड़े दिशानिर्देशों के पालन में कोताही को लेकर लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए