माकपा ने केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर पर कहा, RBI बनने जा रहा इतिहास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2018

नयी दिल्ली। शक्तिकांत दास को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने देश के केंद्रीय बैंक को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की है। लोकसभा में माकपा के उपनेता मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि सरकार ने आरबीआई बोर्ड में केवल उन लोगों को नियुक्त किया है जिनका संघ से संबंध है। उनका इशारा भाजपा के वैचारिक संगठन आरएसएस की ओर था।

सलीम ने संवाददाताओं से कहा, ‘आरबीआई की स्वतंत्रता दांव पर है। आरबीआई इतिहास बनने जा रहा है। नोटों पर अब मोदी के दस्तखत होंगे।’ उन्होंने कहा कि आरबीआई की स्वतंत्रता देश की वित्तीय प्रणाली की मूल ताकत है। सलीम ने कहा कि आर्थिक रूप से निरक्षर संघियों को इस केंद्रीय बैंक के बोर्ड में नियुक्त किया गया है। इस केंद्रीय बैंक के शासन और स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों पर सरकार के साथ कथित टकराव के बीच उर्जित पटेल ने अचानक मंगलवार को आरबीआई गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व आर्थिक मामले सचिव शक्तिकांत दास ने बुधवार को आरबीआई के नये गवर्नर के रूप में पदभार संभाला। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी