RBI ने मौद्रिक नीति से पहले शुरू किए 3 प्रमुख Surveys

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

मुंबई, आठ सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को मुद्रास्फीति की संभावनाओं और उपभोक्ता विश्वास का आकलन करने तथा मौद्रिक नीति के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से तीन प्रमुख सर्वेक्षण शुरू किए। आरबीआई ने सितंबर चरण के परिवारों के मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण (आईईएसएच) और शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (यूसीसीएस) के साथ ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (आरसीसीएस) भी शुरू करने की घोषणा की। आईईएसएच के तहत 19 शहरों में परिवारों से व्यक्तिगत उपभोग के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव और मुद्रास्फीति को लेकर उनकी धारणाओं तथा भविष्य की उम्मीदों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन सर्वेक्षणों से मौद्रिक नीति तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। आरबीआई की अगली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा सात अक्टूबर को प्रस्तावित है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली जर्सी में उतरेगी Indian Hockey Team, Dilip Tirkey ने दी जानकारी

Supreme Court ने BDPL की अपील खारिज की, Peerless विवाद का हुआ पटाक्षेप

महिपाल ढांडा को ‘जाट समाज पर कलंक’ बताना ओछी और संकीर्ण राजनीति: शमशेर खरक

BRICS Summit: Delhi में बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 11-13 सितंबर को रहेंगे ये नए नियम