RBI ने बैंकिंग प्रणाली के बेहतर नियमन के लिये विभागों का पुनर्गठन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2019

मुंबई। रिजर्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली के संभावित जोखिमों से अधिक प्रभावी तरीके से निपटने के लिये अपने निगरानी तथा नियामकीय कार्यों का शुक्रवार को अलग अलग एकीकृत किए दो विभागों में बांटा। केंद्रीय बैंक को इस समय आलोचना झेलनी पड़ रही है कि वह बैंकों में घोटाले नहीं रोक पा रहा है। इन आलोचनाओं के बीच आरबीआई के इन दो महत्वपूर्ण कार्यों की वर्तमान व्यवस्था में बदलाव किया है। 

इसे भी पढ़ें: RBI ने लगाया बंधन बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना, इन 2 और बैंकों पर छाया संकट

अभी तक बैंकिंग, गैर बैंकिंग कंपनियों और सहकारी बैंकों की निगरानी के लिए अलग अलग विभाग थे। इन्हें एक विभाग में एकीकृत कर दिया गया है। इसी तरह इन क्षेत्रों के विनियमन के लिए भी तीन अलग अलग विभाग थे जिन्हें एक विभाग में एकीकृत किया गया है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि रिजर्व बैंक ने आज (शुक्रवार को) अपने नियामकीय तथा निगरानी विभागों को पुनर्गठित कर दिया। उसने कहा कि पुनर्गठन एक नवंबर से प्रभावी हो गया है। रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने 21 मई को हुई बैठक में निगरानी तथा नियामकीय कार्यों के लिये अलग काडर बनाने की मंजूरी दी थी।

प्रमुख खबरें

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप

China के सारे दुश्मन Philippines में क्यों एकत्रित हो रहे हैं? Quad Summit में Modi-Trump कौन-सा बड़ा फैसला करने वाले हैं?