RBI Report का खुलासा: 500 के नोट का Circulation बढ़ा, पर Fake Currency का खतरा भी गहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2026

देश में 500 रुपये के नोटों का चलन वित्त वर्ष 2025-26 में 11.2 प्रतिशत बढ़ गया और मुद्रा प्रणाली में इनकी सर्वाधिक हिस्सेदारी बरकरार रही। हालांकि इस मूल्य वर्ग में नकली नोटों के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 के अंत तक 500 रुपये के नोटों की संख्या बढ़कर 7,05,482 लाख हो गई, जो एक साल पहले 6,34,458 लाख थी। मूल्य के लिहाज से इन नोटों का कुल चलन 35.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 31.72 लाख करोड़ रुपये था।

आरबीआई के अनुसार, 2025-26 के दौरान चलन में मौजूद नोट की मात्रा एवं मूल्य दोनों में क्रमशः 10.5 प्रतिशत एवं 11.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह अर्थव्यवस्था में नकदी की मजबूत मांग को दर्शाता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने के लिए मई 2023 में शुरू की गई इस वित्त वर्ष में भी जारी रही। मार्च 2026 तक इस मूल्य वर्ग के कुल 98.45 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके थे।

सिक्कों के मामले में भी वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सिक्कों की कुल संख्या में 4.5 प्रतिशत और मूल्य में 11.4 प्रतिशत की बढ़त रही। एक, दो और पांच रुपये के सिक्के कुल संख्या का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा रहे।

आरबीआई ने बताया कि 2025-26 में नोटों की छपाई के लिए मांग एक साल पहले की तुलना में कम रही, जिससे छपाई पर होने वाला खर्च एक साल पहले के 6,379 करोड़ रुपये से घटकर 4,875 करोड़ रुपये रह गया। उच्च मूल्य वर्ग के नोटों की छपाई मांग में कमी आई, जबकि 10 रुपये के नोटों की छपाई में बढ़ोतरी हुई। यह छोटे मूल्य के नोटों की बढ़ती जरूरत को दर्शाता है। इसके अलावा, खराब हो चुके नोटों के निपटान में भी करीब 28.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव