RBSE 10th Result 2026: छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म! Rajasthan Board दोपहर 1 बजे जारी करेगा परिणाम, जानें रिजल्ट कैसे चेक करें?

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 24, 2026

लंबे समय इंतजार करने वाले छात्रों का 10वीं का रिजल्ट जल्द ही राजस्थान बोर्ड जारी करने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करेगा। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी एलान किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।  

 

RBSE 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

इन स्टेप्स को फॉलो करें: 

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद होमपेज पर आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट चेक करने के लिए यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- सबमिट करते ही आपको अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और दूसरी जानकारियां स्क्रीन पर दिख जाएंगी।

- इसके बाद आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

दोपहर 1 बजे जारी होंगे परिणाम

दरअसल, राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा आज लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। जिसमें शिक्षा मंत्री अन्य बोर्ड के अधिकारी के साथ कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और सभी जरुरी आंकड़े शेयर करेंगे। 

SMS के जरिए मिल जाएगा रिजल्ट

राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट पर तो देख ही पाएंगे, इसके अलावा आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर भी SMS ऑप्शन खोलें और RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें। इसके बाद इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 की मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश