By Kusum | Jun 10, 2025
17 साल में पहला आईपीएल जीतने वाली आरसीबी को अगले सीजन से पहले नया मालिक मिल सकता है। पहला खिताब जीतने के बाद आरसीबी फ्रेंचाइजी एक नया मालिक तलाश रही है। फ्रेंचाइजी के मौजूदा मालिक इसे बेचना चाहते हैं।
वहीं आरसीबी का मालिकाना हक यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के पास है जो डियाजियो के माध्यम से है। ये कंपनी संभावित निवेशकों से बातचीत कर रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी का वेल्यूशन को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मालिक इस फ्रेंचाइजी की कीमत 16,834 करोड़ रुपये मांग सकते हैं। कंपनी या तो पूरी या आधी हिस्सेदारी को बेचने पर विचार कर रही है।