RCB का विक्ट्री सेलिब्रेशन हुआ खत्म, समारोह में शामिल हुए लाखों लोग

By Kusum | Jun 04, 2025

आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था। आरसीबी की टीम पहली आईपीएल खिताबी जीत के बाद बेंगलुरु में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शामिल हुई। 

वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों ने विराट कोहली को बोलने ही नहीं दिया। इस कारण कोहली को खुद कहना पड़ा कि इस समारोह को खत्म भी किया जाना है। इसलिए समय की कमी के कारण विराट को आग्रह करना पड़ा कि लोग उन्हें बात करने दें। मैं वही दोहराकर शुरू करने जा रहा हूं जो हमारे कप्तान ने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था। अब 'ई साला कप नमदे' नहीं 'ई साला कप नमदु' है। हमने कर दिखाया, ये सिर्फ खिलाड़ियों या मुझ जैसे किसी व्यक्ति के लिए नहीं है जो यहां 18 सालों से है बल्कि आप सभी के लिए है। 

प्रमुख खबरें

Kolkata भगदड़ के बाद Amit Shah ने रद्द किए दुर्गा पूजा कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से मिलेंगे

Donald Trump प्रतिबंधों के असर की समीक्षा के लिए चाहते हैं 60 दिन, Marco Rubio ने दी जानकारी

Kolkata भगदड़ में 19 मौतों के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचेगी उच्चस्तरीय समिति

Canada के CFB Wainwright सैन्य अड्डे पर भीषण आग से कई हताहत