RCB Victory Parade Stampede| मृतकों के परिवारों के 10 लाख का मुआवजा, 15 दिन में होगी मजिस्ट्रियल जांच, CM ने किए कई ऐलान

By रितिका कमठान | Jun 05, 2025

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम आईपीएल में अपना पहला खिताब पंजाब किंग्स को हराकर जीच चुकी है। जीत का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची थी। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक सरकार ने घटना के बाद मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मुताबिक सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार घायलों का निशुल्क इलाज करवा रही है। उन्होंने कहा कि मैं घटना का बचाव नहीं करूंगा और इस घटना पर कोई राजनीति नहीं होगी। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन में रिपोर्ट देनी होगी।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट कर कहा लि हमें दुख हुआ कि ट्रॉफी की जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मची जिसमें कई लोगों की जान गई और कई घायल हुए है। इस घटना ने जीत की खुशी को खत्म कर दिया है। मृतकों की आत्मा को शांति मिले। घायल भी जल्द स्वस्थ हों। मुख्यमंत्री ने बताया कि भगदड़ होने के कारण विजय परेड में मार्च की अनुमति नहीं दी गई। संवेदनाएं मृतकों के परिवार वालों के साथ है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार