दो रॉयल्स होंगे आमने-सामने, दोनों टीमों के लिए तेज धूप होगी मुख्य चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

अबुधाबी। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दिन में होने वाले पहले मुकाबले में जब आमने सामने होंगे तो उनके लिये ओस नहीं बल्कि तेज धूप मुख्य चुनौती होगी। आईपीएल में केवल दस दिन ही दो - दो मुकाबले होंगे जिसकी शुरुआत इस मैच से होगी। इससे बाकी टीमों को भी दिन में खेलने की चुनौतियों के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले दो मैच शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर खेल थे जहां उसने धमाकेदार जीत दर्ज की लेकिन दुबई में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बदली परिस्थितियों से उसके खिलाड़ी सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और उसे हार का सामना करना पड़ा। अबुधाबी का मैदान भी बड़ा है और रॉयल्स दुबई के अनुभव का यहां फायदा उठाना चाहेगा। आरसीबी का भी इस मैदान पर यह पहला मैच होगा। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शारजाह में अपने तीखे तेवर दिखाये थे लेकिन केकेआर के खिलाफ 175 रन का लक्ष्य भी उसके लिये पहाड़ जैसा बन गया था। उसने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अपना सही संयोजन बना लिया है और ऐसे में वह तेज गेंदबाज अंकित राजपूत की जगह वरुण आरोन को अंतिम एकादश में रख सकता है।

इसे भी पढ़ें: RCB के ‘मेंटरशिप’ कार्यक्रम में कोहली-पडिक्कल, स्टेन-सैनी बने जोड़ीदार

टीमें इस प्रकार हैं : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जंपा। राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, महिपाल लोमरोर, ओसाने थॉमस, रेयान पराग, यशस्वी जायसवाल अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी, जोफ्रा आर्चर। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी

CM Yogi Adityanath ने UP में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश