प्लेऑफ से पहले दिल्ली जैसी मजबूत टीम को हराना चाहेगी RCB

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

दुबई। प्लेआफ में जगह बना चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पिछले मैच की हार को भुलाकर आखिरी राउंड रॉबिन मैच में शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अगले दौर में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगी। दिल्ली के 13 मैचों में 20 अंक है और उसका शीर्ष दो में रहना तय है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों बुधवार को मिली हार के बाद आरसीबी का अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहना कठिन हो गया है। उसके 16 अंक है और नेट रनरेट भी दूसरे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स से कम है। कप्तान विराट कोहली की नजरें हालांकि चेन्नई और पंजाब किंग्स के बीच गुरूवार को होने वाले मैच पर लगी होंगी जिससे तस्वीर साफ हो जायेगी कि दूसरे स्थान पर रहने के लिये उन्हें क्या करना होगा। यह फिलहाल तो असंभव नजर आ रहा है। एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों के रहते आरसीबी 142 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

इसे भी पढ़ें: विश्व कप निशानेबाजी: महिलाओं की तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हासिल किया गोल्ड

तेज गेंदबाजी में एनरिच नोर्किया, कैगिसो रबाडा और आवेश खान की तिकड़ी ने कमाल किया है। वहीं स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल को खेलना भी आसान नहीं रहा है। टीमें : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिश्चियन, रजत पाटीदार, दुष्मंत चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वानिन्दु हसारंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल , काइल जेमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, श्रीकर भरत, टिम डेविड, आकाश दीप और एबी डिविलियर्स। दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी सॉव, रिपल पटेल, शिखर धवन, शिमरोन हेटमयार, श्रेयस अय्यर, स्टीव स्मिथ, अमित मिश्रा, एनरिक नॉर्जे, आवेश खान, बेन द्वारशुइस, इशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, कुलवंत खेजरोलिया , लुकमान मेरीवाला, प्रवीण दुबे, टॉम कुरेन, उमेश यादव, अक्षर पटेल, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, सैम बिलिंग्स और विष्णु विनोद। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान