Rcom के ऋणदाता संपत्ति बिक्री प्रक्रिया पूरा करने के लिए और समय मांगेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2020

नयी दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से ऋण बिक्री प्रक्रिया को 10 जनवरी से आगे फरवरी अंत तक जारी रखने का आग्रह कर सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीओसी की बृहस्पतिवार को बैठक होने जा रही है जिसमें रिलायंस जियो, एयरटेल, वार्डे कैपिटल और यूवी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी की बोलियों पर विचार किया जाएगा। 

एक सूत्र ने कहा कि एनसीएलटी के आदेश के अनुसार सीओसी को समूची प्रक्रिया 10 जनवरी तक पूरा करना है। सीओसी इसके लिए और समय मांगेगी। वह इसे फरवरी के अंत तक पूरा करने की अनुमति का आग्रह करेगी। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वार्डे कैपिटल तथा यूवी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ने कर्ज के बोझ से दबी आरकॉम की संपत्तियों की खरीद के लिए बोलियां जमा कराई हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था को नए साल में झटका, 2020 में 5% वृद्धि दर हासिल करना होगा मुश्किल

आरकॉम का गारंटी वाला कर्ज करीब 33,000 करोड़ रुपये है। ऋणदाताओं ने अगस्त में करीब 49,000 करोड़ रुपये का दावा किया है। आरकॉम ने अपनी सभी संपत्तियों को बिक्री के लिए रखा है। इसमें 122 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम, टावर कारोबार, आप्टिकल फाइबर नेटवर्क और डेटा केंद्र शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े